अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर्व पर 21 महिलाओ को किया गया सम्मानित

दिनांक 8 मार्च 2019 को राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा पीसांगन ब्लॉक के राजगढ़ गाँव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर्व को 250 से अधिक महिलाओ एवं युवा बालिकाओ की उपस्थिति में बड़े हर्षो उल्लास के साथ बनाया गया I कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते RSKS द्वारा संचालित पाठशाल व उड़ान स्कूल की अध्यापिकाऐ मुख्या अतिथि के रूप में उपस्थित रहे I “ बैलेंस फॉर बेटर “(लैगिक समानता) थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर्व पर युवा बालिकाओ एवं महिलाओ द्वारा लैगिक समानता व लैंगिक भेदभाव विषय रंगोली बनाई गई जो की एक सामाजिक संदेश को निरुपित कर रहा था I
लोक गीत एव कविता पाठ का मंचन किया गया साथ ही खेल गतिविधि का भी आयोजन किया लोक गीत एव कविता पाठ के मंचन के लिया पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया जिससे युवा बालिकाओ और महिलाओ को प्रोसाहन मिला I
राजस्थान समग्र कल्याण संसथान द्वारा एकल पुत्री और नवजात पुत्री की माता को चुनरी और माला पहना कर सम्मानित किया I परियोना प्रबंधक दीपक शर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओ को शपथ दिलाई की गाँव में बालिका जन्म पर उत्सव बनाते हुए 11 फलदार और छायादार पेड़ लगायेगे और साथ ही परिवार सदस्य को सम्मानित करेगे I कार्यक्रम के दौरान संसथान द्वारा 21 सफल महिलाओ को चुनरी और स्मृति चिंह दिया गया स्वस्थ एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी मिसाल कायम की है I
महिला हिंसा उन्मूलन जैसे सामाजिक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही महिलाओ ने गली – गली में घूम कर जागरूकता रैली निकाली I 350 अधिक लोगो ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कार्यक्रम का प्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया I
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस .एन .शर्मा(दीपक) के अनुसार संसथान हर वर्ष महिला दिवस का कार्यक्रम जनसमुदाय के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाती है I दुनिया में महिलाएं इतनी ही महत्वपूर्ण है जितना पुरुष जरूरी है, लेकिन फिर भी दुनिया की आधी आबादी कहा जाने वाले इस वर्ग को सम्मान और अधिकार प्राप्त करने के लिए लड़ना पड़ता है। महिलाएं अपने अधिकार और सम्मान प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करती है। साथ ही इनके बिना हम अपने जीवन का अस्तित्व भी नहीं सोच सकते। इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित तौर पर महिलाओ में आत्म विश्वास में वृद्धी व नयी ऊर्जा का संचार होता है I
डॉ.एस.एन. शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी

error: Content is protected !!