आज दिनांक 08 मार्च 2019 – अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस ने पूर्व सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रभा ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर व सबको शुभकामनाऐं देकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को विष्व के विभन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रषंसा व प्यार प्रकट करते हुए मनाया जाता है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक उपलब्ध्यिों के उपलक्ष्य के तौर पर भी मनाया जाता है। इसी को लेकर आज अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रभा ठाकुर को पुष्प गुच्छ भेंट कर महिला दिवस मनाया गया। उन्होने महिला संबल पर महिलाओं से बातचीत की व बताया कि किस तरह महिलाऐं आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवनयापन कर सकती है। साथ ही महिला सषक्तिकरण पर भी चर्चा की गई व उन्होने अजमेर की समस्त महिला कांग्रेस व समस्त महिलओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर, अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, अरूणा कच्छावा, शहनाज आलम, अभिलाषा विष्नोई, राजलक्ष्मी करारिया, निषा जेसवानी, प्रमिला कौषिक, सीमा जजोत, लक्ष्मी बिलुनिया व सोना धनवानी सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।