प्रशासन ने की चादर पेश, मांगी उर्स की सफलता की दुआ

अजमेर 09 मार्च। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 807वें सालाना उर्स के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से दरगाह शरीफ पर चादर पेश की गई।
संभागीय आयुक्त श्री एल.एन. मीना, जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने मजार शरीफ पर चादर पेश कर उर्स के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने की दुआ मांगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री आनंदी लाल वैष्णव, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री अशोक योगी, उपखण्ड अधिकारी अर्तिका शुक्ला, प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। खादिम मुकद्दस मोईनी ने उन्हें जियारत करायी।

error: Content is protected !!