अजमेर 09 मार्च। जिला निर्वाचन विभाग ने आमजन को कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से अवगत कराने के लिए कलेक्ट्रेट में ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन प्रदर्शन कक्ष ईवीएम स्टेेटिक सेंटर स्थापित किया है। यहां मशीन आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा के कक्ष के बाहर ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन को आगन्तुक कक्ष में प्रदर्शित किया गया है। जिला कलक्टर ने स्वयं ईवीएम का बटन दबाकर मशीन का अवलोकन किया एवं कार्यप्रणाली जानी। कई आगन्तुकों ने मशीन की कार्यप्रणाली जानी। लोगों को वोट डालने एवं वीवीपेट की प्रक्रिया समझाई गई।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी अर्तिका शुक्ला, प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।