10 मार्च से 20 मार्च 2019 तक रूकेगीं एक्सप्रेस गाडियॉ
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दादू दयाल मेले के अवसर पर एक्सप्रेस रेल सेवाओं का नरेना स्टेशन पर दिनांक 10.03.19 से 20.03.19 तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट रेल सेवा नरेना स्टेशन पर 15.08 बजे आगमन एवं 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट रेल सेवा नरेना स्टेषन पर 11.05 बजे आगमन एवं 11.07 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस रेल सेवा नरेना स्टेशन पर 16.28 बजे आगमन एवं 16.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस रेल सेवा नरेना स्टेषन पर 13.00 बजे आगमन एवं 13.02 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 19611/13, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा नरेना स्टेषन पर 18.56 बजे आगमन एवं 18.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19612/14, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस नरेना स्टेषन पर 08.38 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाडी संख्या 19609, उदयपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा नरेना स्टेशन पर 20.48 बजे आगमन एवं 20.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19610, हरिद्वार-उदयपुर एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 08.13 बजे आगमन एवं 08.15 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा नरेना स्टेषन पर 21.53 बजे आगमन एवं 21.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19032, हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 05.18 बजे आगमन एवं 05.20 बजे प्रस्थान करेगी।
वरिष्ठ जनसपंर्क निरीक्षक अजमेर