1.हावड़ा-दौराई (अजमेर)-हावडा व मदार (अजमेर)-बांद्रा टर्मिनस- मदार (अजमेर) (01 ट्रिप) उर्स किराया स्पेशल रेलसेवाएं
रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 807 वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु उर्स किराया स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 03037, हावडा-दौराई उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 12.03.19 को हावडा से 18.40 बजे रवाना होकर दिनांक 13.03.19 को 22.30 बजे दौराई पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 03038, दौराई-हावडा उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 14.03.19 को दौराई से 01.00 बजे रवाना होकर दिनांक 15.03.19 को 08.25 बजे हावडा पहुॅचेगी। हावड़ा- दौराई -हावड़ा उर्स किराया स्पेशल मार्ग के स्टेशनों धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इलाहाबाद, कानपुर,टूंडला,आगरा फोर्ट, भरतपुर, बांदीकुई,दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर पर ठहराव करेगी । इस गाडी में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी, एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें।
2.मदार (अजमेर)-बांद्रा टर्मिनस- मदार (अजमेर) (01 ट्रिप) उर्स किराया स्पेशल
गाडी संख्या 09609, मदार-बांद्रा टर्मिनस उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 12.03.19 को मदार से 13.30 बजे रवाना होकर दिनांक 13.03.19 को 12.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, बान्द्रा टर्मिनस-मदार उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 13.03.19 को बांद्रा टर्मिनस से 14.15 बजे रवाना होकर दिनांक 14.03.19 को 11.25 बजे मदार पहुॅचेगी। मदार -बांद्रा टर्मिनस- मदार उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा मार्ग के स्टेशनों मदार ,अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धनबाद, गोधरा, वडोदरा,भरूच, सूरत, वलसाड, वापी तथा बोरीवली स्टेशन पर ठहराव करेगी
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर