रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए अजमेर मंडल से सम्बंधित विभिन्न गाड़ियों का अलग अलग स्टेशनों पर ठहराव दिए गए है जो इस प्रकार हैं-
1.उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस का पालघर स्टेशन पर ठहराव
उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए पालघर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 12996, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस पालघर स्टेशन पर 12.36 बजे आगमन एवं 12.38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर एक्सप्रेस पालघर स्टेशन पर 17.47 बजे आगमन एवं 17.49 बजे प्रस्थान करेगी।
2.काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस का राजगढ स्टेशन पर होगा ठहराव
काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए राजगढ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस राजगढ स्टेशन पर 08.33 बजे आगमन एवं 08.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम एक्सप्रेस राजगढ स्टेशन पर 16.10 बजे आगमन एवं 16.12 बजे प्रस्थान करेगी।
3.बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का बरवाला स्टेशन पर ठहराव
बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए बरवाला स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस बरवाला स्टेशन पर 15.00 बजे आगमन एवं 15.01 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरवाला स्टेशन पर 17.16 बजे आगमन एवं 17.17 बजे प्रस्थान करेगी।
4.अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ब्यावर स्टेशन पर ठहराव
अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए ब्यावर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 19408, वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ब्यावर स्टेशन पर 14.52 बजे आगमन एवं 14.54 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19407, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस ब्यावर स्टेशन पर 05.08 बजे आगमन एवं 05.10 बजे प्रस्थान करेगी।
5.उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस का फतेहनगर स्टेशन पर होगा ठहराव
उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए फतेहनगर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 12981, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस फतेहनगर स्टेशन पर 06.21 बजे आगमन एवं 06.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12982, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस फतेहनगर स्टेशन पर 18.14 बजे आगमन एवं 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।
6.जबलपुर-अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस का अटरू स्टेशन पर ठहराव
गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर- अजमेर एक्सप्रेस अटरू स्टेशन पर 5.47 बजे आगमन एवं 5.48 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस अटरू स्टेशन पर 22.54 बजे आगमन एवं 22.55 बजे प्रस्थान करेगी ।
नोटः- उपरोक्त सभी ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
वरिष्ठ जनसपंर्क निरीक्षक अजमेर