रामस्नेही रामद्वारा में फागोत्सव का कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर। स्थानीय रामचौक स्थित रामस्नेही रामद्वारा में रविवार को दोपहर में रामस्नेही भक्तों ने होली के अवसर पर भगवान कृष्ण पर आधारित होली के भजन गाकर फागोत्सव का उत्सव आयोजित किया गया ।
रामस्नेही भक्त मधु सर्राफ ने बताया कि रामद्वारा के प्रांगण में रामद्वारा के संत डां रामस्वरूप शास्त्री के सानिध्य में आने वाली होली से पूर्व फागण के भजनों की रामस्नेही महिला भक्तों ने गाकर रामद्वारा को फाल्गुणी भजनों से सरोकार कर दिया । इस अवसर पर महिलाओं ने पुष्पों से व आपस में गुलाल से होली खेली व कुंकुंम का टीका भी सभी के लगाया । आनंद गुप्ता ने “आज बृज में होली रे रसिया …., “खेलों जी खेलो घनश्याम खैलों मो संग होली खेलो श्याम …भजनों को गाकर कर प्रांगण मे बृज जैसा माहौल बना दिया । वही महिला भकतों ने भी होली के भजनों की प्रस्तुति दी । संत डां. रामस्वरूप शास्त्री ने होली पर प्रवचन व आर्शीवचन से भक्तों को भक्ति रस में डुबकी लगवाई । आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर रामस्नेही भक्त मकिया बाई, सुमित्रा राव ,पुष्पा बंसल, पुष्पा राठी, मधु सर्राफ,अग्रवाल महिला पंचायत की अध्यक्ष लीला सर्राफ, पुष्पा राठी, सुशीला खत्री, छगनी खत्री, कांता मुथा, अंजु लोहिया, नंदकिशोर राठी, राजाराम सर्राफ,पवन लोहिया सहित सैकड़ो रामस्नेही भक्तों ने फागोत्सव में आनंद के सरोवर में डुबकी लगाई।

error: Content is protected !!