राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने किया वैष्णव को सम्मानित

केकडी 10 मार्च।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्टीय उपशाखा केकडी,सरवाड व केकड़ी क्षेत्र के शारीरिक शिक्षको ने रविवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बिरदीचन्द वैष्णव का सम्मान समारोह आयोजित किया,समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के बजरंग प्रसाद मजेजी थे, केकडी उपशाखा अध्यक्ष कैलाश चन्द जेन, यज्ञनारायण सिंह ,सरवाड उपशाखा अध्यक्ष बृजेश आसोपा,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेमराज जेतवाल मंचाशीन थे।प्रारम्भ में उपशाखा केकड़ी मंत्री राजेन्द्र सुजेडीया,
गोपीलाल कीर व शिवप्रकाश शर्मा,ईदमोहम्मद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर स्वागत किया,शिक्षक संघ की तरफ से बिरदीचंद वैष्णव का स्वागत कर अभिनन्दन पत्र भेंट किया वही क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने स्मृति स्वरूप बिरदीचंद वैष्णव को एक स्कूटी भेंट की,इस अवसर पर मुख्य अतिथि मजेजी ने कहा कि बिरदी चन्द वैष्णव ने अपने सेवाकाल के दौरान खेलो के क्षेत्र में केकडी का नाम राज्य ही नही राष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया साथ ही वे विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने के लिए जाने जाते है वैष्णव ने शिक्षा व खेल के साथ साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रियता से भाग लिया व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपने दायित्व का निर्वाह बखूबी किया में इनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ,बिरदी चन्द वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि सेवानिवृत्ति एक राजकीय सेवानीयम की प्रक्रिया है जिससे हर अधिकारी कर्मचारी को गुजरना होता है,में नियमित राजकीय सेवा से जरूर निवृत हुआ हूं लेकिन केकडी के खेलजगत के लिए हमेशा अपनी सेवाएं देता रहूंगा संगठन के सदस्यों द्वारा दिए गए इस भावनात्मक सम्मान को में जीवन पर्यन्त नही भूल पाऊंगा व हर समय संगठन के कार्यो के लिए उपलब्ध रहूंगा,शिवप्रकाश वैष्णव ने बिरदीचंद वैष्णव का जीवनवृत सहित परिचय दीया, उप शाखा मंत्री राजेन्द्र सुजेडीया ने सभी का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत,सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी जयनारायण गुप्ता,रामस्वरूप माहेश्वरी,रामगोपाल माली सहित सेंकडो शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिहारीदान चारण ने किया।

error: Content is protected !!