मेयर ओर दोषी कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से हटाया जाए

अजमेर। राज्य भर में नियम कायदे कानून के विरूद्ध अवैध वसूली, मनचाहे नक्शे मिनटों में भारी रकम वसूलने के बाद पास करने में चर्चित रहे अजमेर नक्शा प्रकरण पर मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ओर दोषी कर्मचारियों को तुरन्त हटाने की मांगअजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से पुन दोहराई है।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित भटनागर एवं महेश ओझा ने बताया कि बीजेपी के बोर्ड ने कानून ओर नियम कायदे के विरूद्ध मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने अवैध लूट खसोट का कारखाना खोला हुए है गहलोत नोटों के नशे में आम नागरिक को कई महीने नक्शा पास करने में चर्चित रहे हैं वहीं सेठियो ओर भू माफिया के नक्शा मिनितो में पास कर अपनी बीजेपी बोर्ड की जनता के प्रति समर्पण दर्शाते हैं।अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के उपा अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, विष्णु माथुर, गुलाम मुस्तफा, गिरिधर तेजवानी, प्रमिला कोषिक, महामंत्री महेश ओझा, अशोक बिंदल, शिव कुमार बंसल, बिपिन बेसिल,आरिफ हुसैन, विजय नागौरा,ललित भटनागर, सचिव महेश भाटी, अभिलाषा विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीक़ी, राजकुमार तुल्सियानी, कैलाश कोमल, राकेश साखला , मुजफ्फर भारती, अंकुर त्यागी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक स्वर में जन हित के लिए अजमेर के विकास को कायम रखने की कड़ी में मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ओर दोषी कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से हटाने की बात कही है। ओर आगामी दिनों में अजमेर कांग्रेस का एक शिस्ट मंडल अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट को इस मामले में तथ्य देगा।
महेश ओझा। ललित भटनागर
महामंत्री। महामंत्री

error: Content is protected !!