चेटीचण्ड महोत्सव के छठे दिन कन्याओं के संस्कार विषय पर प्रवचन हुये
अजमेर 27 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में पांचवीं बार 25दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 मार्च को जतोई दरबार से हुई उसी श्रृखला में आज छठे दिन निर्मल धाम, झूला मौहल्ला में संस्कारवान कन्या पर संतो के प्रवचन हुये।
नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि स्वामी आत्मदास ने कहा कि कन्या को अपने शिक्षण के साथ सनातन संस्कारों का ज्ञान कराने से दोनों कुल का संस्कारवान बनाती है और बच्ची बहिन व मां के रूप में परिवार को जोडे रखती है। विवाह से पूर्व कन्या को सभी मर्यादाओं का पालना होता है और आज टीवी पर दिखाये जाने कार्यक्रमों से जो दुष्परिणाम आ रहे है और दूर करने की हम सबकी जिम्मेदारी है। यह कार्य चेटीचण्ड समारोह समिति ने जो प्रारमभ किया है इसे अजमेर शहर में सभी कॉलोनियों में निरंतर संस्कार केन्द्रों के रूप में स्थापित किये जायेगें और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से देश में भी चलाये जायेगें।
संयोजक दीदी कोशल्या ने कहा कि आज के दौर में जिस विषय को लेकर समिति द्वारा सोचा गया है वह आधुनिक समय में आवश्यक भी है, बालिकाओं को अपने शेक्षणिक काल से ही संस्कार से जुडकर चलना चाहिये व समाज को संतो के आर्शीवाद से अखिल भारतीय सिन्धु सन्त समाज की ओर श्रीमद् भागवत कथा की देश भर में रथयात्रा चलाकर जो सेवा हुई उससे अब मातृ शक्ति को निरंतर अभ्यास से जीवन को आदर्श बनाने की प्रेरणा मिली है।
समिति के संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने कहा कि समिति ने इस बार प्रयास किया कि केवल कार्यक्रम नहीं करने हेै परन्तु युवा पीढी व मातृ शक्ति को संस्कारवान भी करना है। इस पुनीत कार्य में सभी का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी व आभार प्रकाश जेठरा ने प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जग्दगुरू श्रीचन्द्र भगवान, ईष्टदेव झूलेलाल, स्वामी निर्मलदास व स्वामी माधवदास के चित्र पर माल्यर्पण व पूजन से किया गया और समापन महाआरती से हुआ।
कार्यक्रम में धाम की दीदी लता नेहचलाणी,रानी गिदवाणी, मोना दीदी ने भजन प्रस्तुत किये। पदमा भम्भाणी, वीना बदलाणी, दीदी आशा, दिलीप कुमार अप्रवासी भारतीय गोप नेहचलाणी ने अपनी सेवायें दी। कार्यक्रम में समिति के, नारायणदास थदाणी, उपाध्यक्ष- जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, महेश टेकचंदाणी,महेश मूलचंदाणी जगदीश अभिचंदाणी, मोहन कोटवाणी, कमलेश शर्मा, के.जे. ज्ञानी, देवीदास साजनाणी, जयप्रकाश मंघाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कैरम प्रतियोगिता कल 28 मार्च गुरूवार को अजयमेरू प्रेस क्लब में –
28 मार्च सुबह 9 बजे से अजयमेरू प्रेस क्लब में सिन्धी कॉसिंल आफ इण्डिया युवा ईकाई की ओर से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके संयोजक गिरीश बाशानी होगें।
प्रकाश जेठरा,
प्रचार सचिव
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति
मो. 9414279062