रिजु झुनझुनवाला 9 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे

अजमेर। अजमेर। अजमेर लोकसभा के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवार रिजु झुनझुनवाला 9 अप्रैल को अधिकृत रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन दाखिले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा शामिल होंगे। चुनाव की तैयारियों के संबंध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अजमेर जिले के कांग्रेसी नेताओं की बैठक लें हिदायतें दी।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला गुरुवार को अजमेर आ रहे हैं वह यहां बाबू मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव संबंधी बैठक लेंगे। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर भर के बड़े नेता जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक के पदाधिकारी पार्षद पूर्व पार्षद अग्रिम संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठ शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला गुरुवार सुबह जयपुर से रवाना होकर 8 बजे दूदू 9 बजे किशनगढ़ 9:30 पर गेगल 10 बजे पुष्कर ब्रह्मा जी के दर्शन एवं सरोवर की पूजा अर्चना करने के बाद 11 बजे दरगाह पहुंचेंगे जहां वह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करेंगे भारत के बाद झुनझुनवाला दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे वह यहां शहर भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे।
झुनझुनवाला 9 अप्रैल को दोपहर 1 बजे विधिवत रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन दाखिल कराने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अजमेर आएंगे सभी नेता हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर से अजमेर पहुंचेंगे। इससे पूर्व झुनझुनवाला 8 अप्रैल को शहर के चारों ब्लॉकों के अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वह ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के जीत पर चर्चा करेंगे।
लोकसभा चुनाव चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जिलेभर के कांग्रेसी नेताओं को जयपुर में बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए सचिन पायलट ने जिले भर के सभी कांग्रेसी नेताओं को जयपुर बुला कर पार्टी प्रत्याशी झुनझुनवाला की मौजूदगी में साफ शब्दों में कहा कि सामूहिक रूप से पार्टी का काम कर प्रत्याशी को विजई बनाने में जुट जाएं। सचिन पायलट ने जिले के सभी नेताओं को हिदायत दी कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने और देश के विकास के लिए आज कांग्रेसी और आमजन के साथ की जरूरत है तो मिलकर एक स्वर्णिम इतिहास रचे। जिले के सभी नेता एकजुटता के साथ पार्टी को जिताने का उद्देश्य लेकर जाएं। जयपुर की बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा मसूदा विधायक राकेश पारीक शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ महिंद्र रलावता हेमंत भाटी नसीम अख्तर इंसाफ रामनारायण गुर्जर मौजूद थे
गुरुवार को ही जयपुर में टोंक रोड स्थित ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो शक्ति एप के कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें राजस्थान भर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो शक्ति एप कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा इस प्रशिक्षण शिविर में अजमेर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से मुजफ्फर भारती एवं राजेंद्र वर्मा तथा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निर्मल बेरवाल कुतुब चिश्ती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी राकेश सांखला कैलाश कोमल राजकुमार तुलसियानी को भी आमंत्रित किया गया है।

error: Content is protected !!