ईसर ने प्यारी लागे गणगौर..

ब्यावर, 3 अप्रेल। शहर में देलवाड़ा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को रंग तेरस के मौके पर महिला मंडल की ओर से गणगौर गीत का आयोजन किया गया है। इसमें चंद्रप्रभा सेन, साधना सारस्वत, विमला शर्मा, संगीता द्विवेदी, प्रिया शर्मा ने गणगौर के परंगरागत गीतों की प्रस्तुति दी। आकर्षक परिधानों व आभूषणों से सजी-धजी ईसर-गणगौर के समक्ष गौरा तेरे दोनों रसीले नैना.., जादूगर सैयां गौरा पूजन दो.., रंग रसिया फूल गुलाब को.., म्हारो चूड़ो चमके रसिया.., ईसर ने प्यारी लागे गणगौर.. जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। राजस्थानी व हिंदी लोक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में धीरज शर्मा, विमला डागा, दिव्या सारस्वत, मीनाक्षी कुमावत, प्रेम परिहार, संतोष तिवाड़ी, नीता कुमावत, बीना पंड्या, कल्याणी अवधिया, प्रियंका बिठोलिया, संतोष गर्ग सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।

error: Content is protected !!