अजमेर: भाजपा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सेनी देओल ने रोड़ शो कर भाजपा के लिए मांगे वोट।
अजमेर लोकसभा सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि सनी देओल ने ठीक 11 बजे राजा सर्किल चैराहे से सफेद रंग की आॅडी कार में सवार होकर रोड़ शो आरम्भ किया साथ में भाजपा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी भी आॅडी में सवार हुए मोदी जिन्दाबाद, हिन्दूस्तान जिंदाबाद के नारो से पूरा राजा सर्किल चैराहा गूंज उठा। रोड़ शो में शामिल होने के लिए सनी देओल को मौजूद भीड को चीरते हुए आगे आना पड़ा।
देओल का रोड़ शो 11 बजे राजासर्किल चैराहा होते हुए श्रीनगर रोड़ मार्डिनल ब्रिज, केसरगंज चैराहा, गोल चक्कर होते हुए डिग्गी चैक, प्लाज मैजिस्टिक, क्लाॅक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, कचहरी रोड़, इण्डिया मोटर चैराहा होते हुए अग्रसेन चैराहे पर रोड़ शो समाप्त हुआ।
अजमेर की सड़को पर सनी देओल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड गई इसलिए एनवक्त पर रोड़ शो का मार्ग बदलना पड़ा।
रावत को दिया गुरदासपुर आने का निमंत्रण
किषनगढ़ एयरपोर्ट से सनी देओल जयपुर रोड़ स्थित हाॅटल पैराडिजो में कुछ देर रूक कर भाजपा नेताओं से मंत्रणा करी, पुष्कर विधायक सुरेष रावत से हुई बातचीत में देओल ने कहा कि आप सब को गुरदासपुर अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार करने आना है। देओल ने भाजपा नेताओं से हुई बातचीत में कहा कि मेरे पिताजी ने अटल जी से जुड कर देष की सेवा करी, मैं मोदी के साथ मिलकर भाजपा के जरिये देष की सेवा करूगा पार्टी मुझे जहा भी भेजेगी मैं उस स्थान पर जाकर पार्टी के लिए प्रचार करूगा।
जगह-जगह पर हुआ सनी का जोरदार स्वागत
मदार गेट पर भव्य स्वागत
अजमेर में रोड़ शो कर रहे सनी देओल का शहरवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया पूरे रोड़ शो में जगह-जगह पर सनी दओल को मालाओं से लाद दिया तो किसी ने पुष्प वर्षा कर देओल का स्वागत किया, मदार गेट पर सनी देओल को साफा भेट किया। अजमेर टाॅवर एसोसिऐषन द्वारा सनी देओल को तलवार भेट करी। मदार गेट पर ज्योही सनी की गाड़ी पहुची मदान गेट व्यापारियों द्वारा जोरदार आतिषबाजी कर सनी देओल के रोड़ शो में चार चांद लगा दिये।
अजमेर की सड़को पर लगा हुजुम
देओल की झलक पाने के लिए अजमेर की सड़को पर हुजुम उमड़ गया, क्या बच्चे, क्या बूढे़ हर उम्र के लोग सनी की झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आये।
सोषल मीडिया पर भी रही सनी की धूम
अजमेर के लोगों ने अपने चहेते फिल्म स्टार सनी दओल के स्वागत के लिए फेसबुक, इन्सटाग्राम, वाॅटसअप की प्रोफाईल पर सनी देओल की फोटो लगा ली थी और सनी दओल से जुड़े फिल्मी गांनो को एक दूसरे को शेेयर कर अपनी खुषी का इजहार अजमेर की जनता ने किया।
जिस रोड़ से सनी देओल का रोड़ शो गुजरा वहां पर मौजूद लोगों ने अपने घरो से निकलकर फेसबुक पर सनी देओल का रोड़ शो लाईव चलाया।
देओल को छूने की लगी होड
सेल्फी का रहा जर्बदस्त क्रेज
आॅडी में सवार सनी देओल को छूने और उनसे हाथ मिलाने की भाजपा कार्यकर्ता व शहर वासियों में जर्बदस्त होड़ मची रही, देओल ने भी रोड़ शो में किसी को नाराज नही किया और सभी से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया।
देओल के साथ युवाओं में सेल्फी लेने का जर्बदस्त क्रेज देखने को मिला। लोग छतो पर से भी सनी के साथ सेल्फी लेकर पाॅज देते हुए नजर आये।
रोड़ शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोष परवान पर रहा
रोड़ शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सनी देओल की गाड़ी के आगे बाईक पर सवार होकर मोदी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे कुछ कार्यकर्ता जोष के साथ सनी की गाड़ी चारो तरफ तिरंगा व भाजपा के झण्डे हाथ में लिए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाऐं भी बडचढ के रोड़ शो में हिस्सा ले रही थी।
तपती धूप में भी नही थके भाजपा कार्यकर्ता
भीषण गर्मी में अजमेर का तापमान उबाल पर रहा उसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पूरे रोड़ शो में जोष और उत्साह के साथ सुबह से ही रोड़ शो में हिस्सा लेने पहुचे थे और पूरे उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाई।
दओल के रोड़ शो से गदगद हुए भागीरथ
रोड़ शो के दौरान भाजपा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी सनी देओल के साथ गाड़ी में सवार रहे अजमेर शहर की जनता जिस प्रकार सड़को पर उमड कर आई उससे भाजपा प्रत्याषी चैधरी गदगद नजर आये।
शहर के भाजपा नेता रथ में रहे सवार
अजमेर शहर व देहात के भाजपा नेता लोकसभा संयोजक सुरेष रावत, लोकसभा सहप्रभारी देवीषंकर भूतड़ा, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, शहर जिलाध्यक्ष षिवषंकर हेड़ा, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, पूर्व मंत्री श्रीकिषन सोनगरा, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उप महापौर सम्पत सांखला, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, शहर महामंत्री रमेष सोनी, आनन्द सिंह राजावत, प्रदेष मीडिया सहप्रभारी नीरज जैन, देवेन्द्र सिंह शेखावत सहित समस्त भाजपा नेता रथ में सवार रहे।
मोदी व अमिता शाह के हमषक्ल देखकर जनता हुई उत्साहित
रोड़ शो में जिस रथ पर भाजपा नेता सवार थे उसमें सबसे आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमषक्ल सवार रहे उनको देखकर अजमेर की जनता अचरज में पड गई उनको देखकर कुछ लोग तो असली में मोदी और अमित शाह समझने लगें।
प्रेस-वार्ता
(अजमेर लोकसभा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी)
अजमेर में बड़े अन्तर से जीतेगी भाजपा – भागीरथ
अजमेर: भाजपा अजमेर लोकसभा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी ने प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पहले भारत माता है फिर हमारी पार्टी है हम अजमेर में बहुत बड़े अन्तर से भाजपा को जीतेगें और ना सिर्फ अजमेर जीतेगें जबकि पूरे राजस्थान में हम सभी सीटें जीत रहे हैं।
– हमारी पहली प्राथमिकता केन्द्र से बड़ी योजना लाकर अजमेर की पेयजल की समस्या को पूर्णतयः समाप्त करना रहेगा। वसुन्धरा सरकार ने अपने कार्यकाल में 6 हजार करोड़ की योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने का प्रयास किया है।
– कांग्रेस की सरकार जब से राजस्थान में बनी है जबसे राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसुस कर रही हैं। कांग्रेस सरकार जनकल्याण की सबसे महत्वपूर्ण योजना भामाषाह को बन्द करने की कगार पर है।
– केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्मान भारत योजना जिसके माध्यम से आम व्यक्ति पांच साल तक का ईलाज करवा सकता है किन्तु राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इससे सम्बन्धित कोई सूची केन्द्र सरकार को नही दी है।
– 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करना हमारी मोदी सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
– सीमान्त कृषकों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये देने की केन्द्र सरकार की योजना थी किन्तु राजस्थान सरकार ने इस से सम्बन्धित कोई सूची केन्द्र को ना भेजकर सीमान्त कृषकों को कोई लाभ नही दिया हैं।
– कांग्रेस ने जो सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था आम किसान उस भ्रम जाल में फसकर कांग्रेस को वोट दिया था किन्तु कांग्रेस ने उन्हे धोका दिया और अब वही किसान इस धोके का जवाब भाजपा को मत देकर देगा।
प्रेस-वार्ता
(भाजपा प्रदेषाध्यक्ष मदन लाल सैनी)
जनता कांग्रेस से नाराज है – सैनी
अजमेर: अजमेर लोकसभा सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेष अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा चुनाव कार्यालय में दोपहर 03.30 बजे प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।
सैनी ने प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सभी लोकसभा क्षेत्रों में मेरा जाना हुआ है वहां पर कार्यकर्ता, जनता, मीडिया से मिलने के बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि भाजपा राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर विजयी प्राप्त करेगी।
सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार व भाजपा की राज्य सरकार ने जनता के हित में काम किया, जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं पर कांग्रेस ने ध्यान नही दिया।
बिजली, गैस, 12 रूपयें में बीमा, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से चिकित्सा, सड़को का निर्माण किसानों का उत्थान जैसे काम करने के बाद भी कांग्रेस ने इन पर ध्यान नही दिया।
जवाहर लाल नेहरू व इन्दिरा गांधी ने कभी गरीब कल्याण का काम नही किया।
देष की जनता को पता है प्रधानमंत्री मोदी ने देष का मान उच्चा किया है भारत फिर विष्व की शक्तियों में शामिल हो रहा है।
भारत अपने अपमान का बदला लेने में सक्षम है भारत अब अंतरिक्ष में भी दूष्मनों को मारने मेें सक्षम है।
सैनी ने कहा कि देष की जनता को लगता है कि देष में मजबूत सरकार होनी चाहिए ना कि मजबूर सरकार। भाजपा देष में फिर मजबूत सरकार बनाने जा रही है। सैनी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के हाथ में देष का मान सम्मान बढ़ेगा व देष सुरक्षित रहेगा।
कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर हमला करते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने अपनी छवीं खराब करने का काम किया है, जनता कांग्रेस से नाराज है और कांग्रेस से उब चुकी है क्यांेकि न किसानों की कर्ज माफी हुई ना बेरोजगारो का बेरोजगारी भत्ता मिला भाजपा द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस द्वारा बन्द कर दिया गया हैं।
लोगों का विष्वास कानून व्यवस्था से उठ गया हैं। सैनी ने बताया कि कांग्रेस राज में धौलपुर जिले मेें पुलिस पर ही हमले हो रहे है, झुन्झुन जिले में एक दिन में नौ रेप के मुकदमें दर्ज हुए हैं, अपराधी खुले आम गुम रहे हैं।
राज्य सरकार आर्थिक मोर्चे पर भी पूर्णरूप से विफल रही है क्यांेकि ठकेदारों की पैमेंट तक नही हुई हैं, काॅपरेटिव बैकों ने किसानों को कर्ज देने से मना कर दिया हैं।
सैनी ने कहा कि उपरोक्त सभी मुद्दो को देखते हुए माहौल भाजपा के पक्ष में कांग्रेस के खिलाफ हैं।
सैनी ने कहा कि भाजपा के बूथ, मण्डल, मोर्चा पर प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में लगे हुए है। सैनी ने कहा कि राजस्थान का दिल्ली में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेता है और हमे पूरा विष्वास है राजस्थान की 25 सीटे जीतकर दिल्ली में भाजपा की सरकार हम बनवायेगें।
सैनी ने कहा कि भाजपा पर चुनाव बन्द कराने व संविधान खतरे में बताने वाले लोग आपातकाल को क्यों भूल जाते हैं, सैनी ने बताया कि इन्द्रा गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 6 वर्ष के अयोग्य घोषित कर दिया था लेकिन सत्ता लोलुप इन्दिरा गांधी ने 26 जून 1975 को पूरे देष को आपातकाल की आग में झोक दिया। देष के विपक्षी पार्टी के नेताओं पर झुल्म किया गया उन्हे जेलों में ठूस दिया गया, प्रेस पर संेसरषीप लगा दी गई, कलम चलाने वालो पर तालाबन्दी कर दी गई, लोकतंत्र की हत्या की गई ऐसे करने वाले लोग आज हम लोकतंत्र और संविधान बचाने का पाठ पड़ा रहे है ये शर्मनाक हैं।
सैनी ने 29 अपै्रल को होने वाले मतदान के लिए मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करी की देष व राजस्थान की जनता शांति पूर्वक, बिना भय, बिना लालच व बिना लोभ के अपने मत का प्रयोग करे।
राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि राष्ट्रवाद का मुद्दा जनता ने खड़ा किया है क्योंकि जनता को अपना देष सुरक्षित और विष्व में धमक रखने वाला चाहिए।
भागीरथ चैधरी ने नसीराबाद, किषनगढ़ व दूदू में किया रोड़ शो
अजमेर: भाजपा प्रत्याषी भागीरथ चैधरी ने सुबह 08.30 से 10 बजे तक किषनगढ़ शहर में रोड़ शो किया, दोपहर 2 से 3 बजे नसीराबाद शहर में रोड़ शो किया दोपहर 4 से 6 बजे दूदू मेन बाजार में पैदल चलकर चुनावी जनसम्पर्क किया।
सारस्वत व भूतड़ा ने किया दिया कुमारी के साथ रोड़ शो
अजमेर/ब्यावर: भारतीय जनता पार्टी की राजसमंद प्रत्याषी दिया कुमारी के रोड़ शो में ब्यावर में पूर्व विधायक देवीषंकर भूतड़ा व अजमेर जिले के देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने हिस्सा लेकर भाजपा के समर्थन में ब्यावरवासियों से मतदान की अपील करी।