ब्राह्मण मैत्री महिला मण्डल का बहुआयामी कार्यक्रम संपन्न

विदिषा 29 अपै्रल 2019/स्थानीय सांची रोड स्थित तिरुपति पैलेस में ब्राह्मण मैत्री महिला मण्डल द्वारा आयोजित बहुआयामी भव्य कार्यक्रम में एक ओर जहां सन्निकट भगवान श्री परषुराम जयंती समारोह को सफल बनाने में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर विषेष बल दिया गया, वहीं दूसरी ओर लोकसभा निर्वाचन में भी व्यापक मतदान हेतु रणनीति निर्धारित की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की अनेक कला प्रतिभाओं ने अपनी कला की विविध रूपों में प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम हेतु एड. ओपी दुबे द्वारा समाज हित में कार्यक्रम हेतु निशुल्क स्थान-परिसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती रेखा दुबे ने की। वरिष्ठ समाजसेवी पूनम-षषांक भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. मनीषा सिलाकारी द्वारा अतिथियों का परम्परागत भावभीना स्वागत पुष्गुच्छ और श्रीफल भेंटकर किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा नृत्य, गीत ,मेहंदी ,रांगोली , चित्रकला आदि कलाओं का सराहनीय प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनल शर्मा ने किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में रीनू दुबे, ऋतु देवलिया, मंजू पाण्डेय ,रागिनी मिश्रा, अनुराधा वाजपेयी, कविता पचौरी, सीमा पचौरी, तरुणा चतुर्वेदी, दीपशिखा शर्मा, शैलजा कटारे, अंजू कटारे,सोनल शर्मा, उर्मिला तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कला प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों के मूल्यांकन हेतु डॉ वनिता बाजपेयी, लक्ष्मी बख्शी, श्रीमती राठी ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। सभी प्रतिभाओ को उपहार भेंट किए गए। आरती शर्मा ने अपनी बेटी अभव्याकी पहली फिल्म की सफलता पर पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों का भी सम्मान-अभिनंदन किया गया।

error: Content is protected !!