प्रिन्स सोसायटी ने महिलाओं के लिए किया संगोष्ठी का आयोजन

प्रिन्स सोसायटी की तरफ महिलाओ के हित को देखते हुए संगोष्ठी का आयोजन रखा गया। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि महिलाओ के साथ मिलकर उनको हितो की जानकारी हेतु एक संगोष्टी का आयोजन रख उनको अपने हक व अधिकारो से अवगत कराया गया। उन्हें यह बताया गया कि किस तरह से वह मेहनत, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। महिलाओं को धुम्रपान के दुष्परिणाम के बारे में बताया कि यह हमारे जीवन में शरीर के लिए कितना खतरनाक है। उनको रोजगार के नये नये साधनो से अवगत कराया ताकि वह भी अपना स्वयं का व्यवसाय कर समाज व परिवार में अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। जिस तरह से आज देष उन्नति की ओर अग्रसर है वही महिलाऐं भी अपने हुनर व कार्यषैली से आगे बढ़ सकती है
इस दौरान प्रिन्स सोसायटी की अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेगेे।

error: Content is protected !!