जयपुर, 19 जून (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी, जयपुर द्वारा पिछले वर्ष की भांति राज्य स्तरीय सिन्धी भाषा व संगीत को बढ़ावा देने के लिये आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ सिन्धी आइडियल (गायन) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
अकादमी प्रशासक के0सी0वर्मा ने बताया कि विगत् वर्ष की अपार सफलता को देखते हुए राज्य के नवोदित सिन्धी गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये दूसरी बार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में प्रतियोगिता राज्य के चार शहरों अजमेर में 14 जुलाई को, कोटा में 20 जुलाई को, जयपुर में 21 जुलाई को एवं उदयपुर में 28 जुलाई को आयोजित की जायेगी।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि प्रथम चरण में उक्त शहरों के प्रतिभागियों में से प्रत्येक शहर से केवल तीन-चार प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें फाईनल प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित किया जायेगा। फाईनल प्रतियोगिता 11 अगस्त, 2019 को अजमेर/उदयपुर में आयोजित की जायेगी। जहां प्रथम चरण के चयनित प्रतिभागी को भाग लेने के लिये अकादमी नियमानुसार यात्रा भत्ता देय होगा। फाईनल प्रतियोगिता के विजेता को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार एवं तृतीय 11 हजार की इनामी राशि के साथ 5-5 हजार के तीन सांत्वाना पुरस्कार के अलावा सभी शेष फाईनलिस्ट को 1-1 हजार रू. की सांत्वना राशि प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिये कार्यक्रम संयोजिका अनिता शिवनानी के मो. 94142-81197 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(ईश्वर लाल मोरवानी)
सचिव
94143-49864