फ़िरोज़ खान
सीसवाली 18 जून । पुलिस अधीक्षक बांरा के आदेशानुसार अवैध करोबार जुआ, सट्टा के रोकथाम के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईवाली करते हुए एक को गिरफ्तार किया । थानाधिकारी नरपतदान सिंह ने बताया कि संजय उर्फ बंटी निवासी सीसवाली को सट्टे की खाईवाली करते हुए पकडा । इसके पास से 430 रुपये नगदी सट्टे के नम्बर लिखा कागज ,पेन साथ गिरफ्तार कर गैम्बलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज किया ।