पर्यावरण दिवस पर लिए गए संकल्प 1001 औषधीय पौधारोपण मिशन के अंतर्गत श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संगरक्षण की मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें पौधारोपण द्वारा वायु को प्रदूषण मुक्त रखने एवं वायुमंडल में आद्रता को बढ़ाने में लाभ मिले।इसी कड़ी के तीसरे चरण में आज सादुल गंज स्थित एक पार्क में आयुर्वेदाचार्य डॉ प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में प्रारम्भ इस अभियान में अर्जुन, हरसिंगार , आंवला, नीम अजवाइन, पत्थरचट्टा, जामुन, सहजना जैसे औषधीय वृक्ष लगाए जिसके र्ओषधीय गुणों व उपयोग के बारे में डॉ गुप्ता ने बताया और कहा ये वृक्ष जहाँ धरती को छाया दे कर वातावरण को शीतल रखते है वही इनके नियमित सेवन से संचारी या गेरसंचारी मौसमी बीमारियों से निजात मिलती, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है , साथ ये पर्यावरण और प्रदूषण पर संतुलन के लिए जरूरी है , उन्होंने सभी से सहयोग के लिए आग्रह किया । श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट द्वारा 101 पौधे व 2 ट्री गॉर्ड उपलब्ध कराए गए जिनको ट्रस्ट के सभी मेंबर व गुफा मंदिर सदस्यों ने सादुल गंज पार्क में 65 पौधे व सड़क किनारे 36 नीम व गिलोय पौधारोपण कर व ट्री गॉर्ड लगा सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया । इस अवसर पर सभी सदस्यों ने आम जामुन व आडू के बीज के माटी के गोले बनाए गए जोकि यात्रा के दौरान खाली जमीन पर फेंककर पौधारोपण करने के भी प्रयास किए जा रहा है । इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के राकेश सैनी , रजनी कॉलरा, दिलीप गुप्ता ,इंदु कौशिक, सुशील यादव, मोहिनी गुप्ता ,राम कुमार शर्मा ,सविता, दीपक गुप्ता, आनंद राज, रमेश शर्मा व सदस्य सादुल गंज वेलफेयर सोसायटी ने सहयोग किया । सोसाइटी अद्यक्ष नरेंद्र जी तंवर कहा हमे सौंदर्यीकरण के साथ ही औषधीय वृक्षो के संगरक्षण की ओर भी ध्यान देना चाहिए और पार्क में लगाये पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी वेलफेयर सोसाइटी ने ली यहाँ सादुल गंज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । दिलीप गुप्ता ने वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया।रजनी कालरा ने जलपान , नाश्ते की व्यवस्था की ।