राजस्थान सरकार से डॉक्टर संरक्षण विधेयक पास करने की मांग
अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने कहा कि पीड़ित नर की सेवा नारायण की सेवा के समान है। डॉक्टर मरीज की सेवा कर नारायण की सेवा कर रहे हैं मरीजों को धरती के भगवान के प्रति विश्वास रखना चाहिए और इलाज के दौरान संयम धैर्य एवं संवेदनशील रहना चाहिए।
पूर्व विधायक डॉ बाहेती अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित आयोजित डॉक्टर डे पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे !
उन्होंने कहा कि डॉक्टर पीड़ित मरीज के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करता है एवं दिन रात मरीजों की देखभाल करता है परंतु वर्तमान समय में मरीज डॉक्टर की परिस्थितियों को नजरअंदाज कर रहे है।
सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि चिकित्सा का पेशा एक नोबेल पेशा है चिकित्सकों को डॉक्टर बी सी राय के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए !
सेमिनार में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से डॉक्टर संरक्षण विधायक शीघ्र लाने का की मांग की है।
सेमिनार में पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डॉ संजय पुरोहित डॉ जीएस बुंदेला डॉ मयंक सुभम डॉ राकेश सुवासिया डॉ मंसूर अली डॉ प्रदीप माथुर डॉ सतीश शर्मा काो माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश कुमार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू शुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल जूलियस कलेमेट निखिस टण्डन गुल मोहम्मद नीरज यादव सौरभ यादव नितिन जैन राजीव सिंह कच्छावा निशा जेसवानी सुनील नानवानी विकास शर्मा चंद्र पहलवान ब्रजमोहन मास्टर रमेश ग्रेवाल आदि मौजूद थे ।
सेमिनार का संचालन कपिल सारस्वत ने किया अंत में आभार डॉ मयंक शुभम ने किया।