अजमेर, 02 जुलाई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट बुधवार 3 जुलाई को दोपहर पश्चात 4 बजे जयपुर से रूपनगढ़ के पास शिवनगर ग्राम पंचायत सिनोदिया आएंगे। वे यहां पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री कानाराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
खसरा रूबेला अभियान
विद्यालयों में जागरूकता के लिए होगी अनेक प्रतियोगिताएं
अजमेर, 02 जुलाई। जिले में आगामी 22 जुलाई से आरम्भ हो रहे खसरा रूबेला अभियान के तहत जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विद्यालयों में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उन्हें भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा एवं चिकित्सा विभागों की आयोजित संयुक्त बैठक में उक्त निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में अभियान से संबंधित जानकारी दी जाए। वहीं विद्यालय स्तर पर 15 से 20 जुलाई के मध्य आशुभाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। जागरूकता के लिए अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उन्हें बच्चों के साथ उपस्थित रहने का निवेदन करने को कहा जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए। वहीं मोबाइल पर एसएमएस देने, एफएम पर संदेश प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान की बैठक 5 को
जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी 5 जुलाई को जवाहर रंगमंच पर निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित कर उन्हें अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। सैकण्डरी एवं हायर सैकण्डरी स्तर के विद्यालय प्रधानों की बैठक प्रातः 10 से 12 बजे तक तथा प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी स्तर के विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक होगी।
जिले भर में आयोजित हुई बालसभाएं
अजमेर, 02 जुलाई। जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जिले के 1838 राजकीय विद्यालयों में प्रातः 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तक बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर प्रसाविका तक के कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों में जाकर खसरा और रूबैला टीकाकरण अभियान की जानकारी बच्चों एवं उनके अभिभावको को दी गयी।
इस अवसर पर डॉ. कृृष्ण कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों को खसरा और रूबैला अभियान की जानकारी दी गयी एवं उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया गया एवं इस टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं है तथा यह सभी के लिए सुरक्षित है। सभी को बताया गया कि 22 जुलाई से होने वाले अभियान की समस्त तैयारियॉ कर ली गयी है। इस टीके को अभियान के दौरान उन सभी को लगाया जायेगा जिन्होंने पूर्व में टीकाकरण लगवाया हुआ है।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों यथा डॉ. सम्पत सिंह जोधा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण), डा. रामलाल चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डा. आर.एस किराड़िया, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) डा. आर. सी. यादव, नोडल अधिकारी मीजैल्स रूबैला अभियान, श्री एस.के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक,एनएचएम, डा. नीति शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक, एनयूएचएम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में उपस्थित होकर छात्र तथा अभिभावकों को खसरा और रूबैला टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गयी। इसी प्रकार समस्त पीएमओ स्तर से चिकित्सक एवं नर्सिग स्टाफ एवं बीसीएमओ तथा समस्त चिकित्सक विद्यालयों में उपस्थित होकर जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।