बीकानेर । भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान में धोबीतलाई में आयोजित सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन सिंधीयत जे करे मूखे घणो मानु आहे… उद्घोष के साथ हुआ । प्रतिभागी बच्चों ने शिक्षिकाओं भारती ग्वालानी कांता हेमनानी कमला सदारंगानी रुक्मणी दादी से सिंधी भाषा साहित्य एवं कला संस्कृति सबंधी जानकारियां प्राप्त की। लक्ष्मण किशनानी गणेश सदारंगानी किशन सदारंगानी द्वारा शिविर में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। सभा के साहित्यिक – सांस्कृतिक मंत्री मोहन थानवी ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर में पहली बार करवाए जाने वाले सिंधी लर्निंग कोर्स के पोस्टर का विमोचन बच्चों ने ही किया और कोर्स संबंधित जानकारी अनिल डेम्बला सुरेश खेश्कवानी राजेश खेश्कवानी द्वारा दी गई । आरंभ में सिंधी साहित्य समिति अध्यक्ष मानसिंह मामनानी ने सभी का स्वागत किया । अंत में मौजूद सभी ने सिंधी लिपि लिखने पढ़ने और सीखने-सिखाने का संकल्प लिया । तेजप्रकाश वलीरमानी ने आभार ज्ञापित किया । दो मिनट का मौन रखकर समाज एवं RSS के वरिष्ठ सदस्य स्व मोहनलाल आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
– मोहन थानवी
साहित्यिक – सांस्कृतिक मंत्री
भारतीय सिन्धु सभा महानगर बीकानेर
9460001255