फ़िरोज़ खान
सीसवाली 2 जुलाई । हाड़ोती ब्लड डोनर सोसायटी के बैनर तले 7 जुलाई को रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन सुभाष माध्यमिक विद्यालय में किया गया । बैठक में उपस्थित रक्तवीर पवन मोहबिया, राधेश्याम नागर, राजेन्द्र मीणा तिसाया, लक्ष्मीचंद गोयल, जन्नत मिस्री, फेजल खान, वेदप्रकाश हरिजन, ब्रजराज अन्ता, भूनेश सेन, युनुस अली, विनोद हरिजन, आकाश हरिजन, बनवारी हरिजन, डब्लू शर्मा, ओमप्रकाश सेन, ओम नागर सहित आदि लोग उपस्थित थे ।