रन 4 वन दौड़ 7 जुलाई 2019 को

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वाधान में वन एंव पर्यावरण संरक्षण व पौधे लगाने के प्रति जागरूकता के लिए 07 जुलाई 2019 को प्रातः 06.00 बजे अम्बेडकर सर्किल से प्रारंभ म्यूजिलम तिराहे होते हुए सर्किट हाउस के सामने से निकलकर, गांधी पार्क के चक्कर लगाते हुए रविन्द्र रंगमंच के सामने तक ‘रन 4 वन‘ दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ में 15 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोग भाग ले सकेंगे।
रन 4 वन दौड़ की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सभागार कक्ष में एक बैठक पवन कुमार अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश, ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य वनों, पेड़-पौधों व पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जन जागृति लाना है साथ ही दिनांक 13.07.2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करना भी इसका उद्देश्य है। उक्त बैठक में बताया गया कि दौड में 15 वर्ष व उससे अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि दौड़ में शामिल होने वाले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेब साईट से डाउनलोड कर सकते है। दौड़ का समापन रविन्द्र रंगमंच, गांधी पार्क पर होगा व प्रतिभागीगण को प्रमाण पत्र व 01-01 पौधा उपलब्ध करवाया जाएगा। उक्त बैठक में शेलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, पवन कुमार मीण अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, वन विभाग से मदन सिंह एसीएम, सी एम एच ओ विभाग के प्रतिनिधि व सलीम बेग अर्न्तराष्ट्रीय धावक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!