वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

मानसून के आगमन के साथ ही पर्यावरण संवर्धन हेतु वृक्षरोपण का दौर प्रारम्भ हो गया है इसी के तहत वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अजमेर स्थित क्षेत्रीय कार्यलय में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया | क्षेत्रीय केंद्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, अजमेर के सहायक लेखाधिकारी डॉ. सुरेंद्र माथुर ने वृक्षरोपण की शुरुवात करी एवं डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ के सदस्यों को इस तरह के प्रयासों के लिए साधुवाद दिया | संस्था के अजमेर शहर प्रभारी विकास ऊबना ने बताया की संस्था इस बार उज्जैन की संस्था लाइफलाइन सोसाइटी के साथ पौधे वितरण हेतु एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयासरत है | इस अवसर पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के श्री मनोज खत्री, श्री मति गीता झा, श्री सुनील माथुर, पंडित मधुसूदन, श्री कुबेर शर्मा, भूपेंद्र गुप्ता व संस्था के सदस्य मौजूद थे |
जैसा सर्वविदित है संस्था इस वर्ष अजमेर में 25,000 पौधे वितरित करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है |

error: Content is protected !!