ब्यावर, 25 जुलाई। उप खण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह सन्धू की अध्यक्षता में स्वाधीनता दिवस 2019 को समारोह पूर्वक मनाने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक 31 जुलाई को अपराह्न 3 बजे उपखण्ड अधिकारी सभागार में आयोजित होगी।
उपखण्ड अधिकारी शुक्रवार को गोहाना में करेंगे रात्रि चैपाल
ब्यावर, 25 जुलाई। उप खण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में रात्राी चैपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उप खण्ड अधिकारी श्री संधू के द्वारा शुक्रवार 26 जुलाई को गोहाना तथा सोमवार 29 जुलाई को राजियावास ग्राम पंचायत में रात्रि चैपाल आयोजित की जाएगी।
हाथकरघों बुनकरों के निःशुल्क फोटो पहचान पत्रा बनाने की तिथि बढ़ाई
ब्यावर, 25 जुलाई। हाथकरघा बुनकरों को राज्य / केन्द्र सरकार की योजनाओं में लाभ दिलवाए जाने के लिए बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में फोटो पहचान पत्रा बनाने के लिए 8 जुलाई से लगाये जा रहे शिविर की तिथि बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गयी है।
जिला उद्योग केन्द्र अजमेर के महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान पहचान पत्रा जिला उद्योग केन्द्र, अजमेर के परिसर में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक बनाए जाएंगे। इच्छूक बुनकर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पहचान पत्रा बनाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
कांटेदार, चैनलिंक तारबंदी पर अनुदान देय
ब्यावर, 25 जुलाई। नीलगाय व आवारा पशुओं द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से एनएफएसएम तिलहन योजना अन्तर्गत तारबंदी हेतु अनुदान सहायता की पहल की गई है। तारबंदी का कार्य सामुदायिक आधार पर किया जाएगा।
कृषि विभाग के अजमेर जिले के उप निदेशक श्री वी.के. शर्मा ने बताया कि तारबंदी हेतु पेरीफेरी के कृषकों को अधिकतम 400 मी. तारबंदी पर लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि रूपए 40 हजार प्रति कृषक जो भी कम हो अनुदान दिया जाएगा। इससे कम लम्बाई की तारबंदी पर प्रोरेटा बेसिस पर गणना कर अनुदान देय होगा। पेरीफेरी में कम से कम 5 हैक्टेयर क्षेत्राफल शामिल होगा एवं कम से कम 3 कृषक होने चाहिए। योजना का लाभ सभी श्रेणी के कृषकों को दिया जाएगा। कृषक समूह बनाकर सामूहिक रूप से अथवा समूह के आधार पर एक कृषक द्वारा नजदीकी नागरिक सेवा केन्द्र, ई मित्रा सेवा केन्द्र पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकता है। आवश्यक दस्तावेज के रूप में जमाबंदी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नहीं हो), जाति प्रमाण पत्रा, कृषक श्रेणी प्रमाण पत्रा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो प्रति की आवश्यकता होगी।