आज दिनांक 26 जूलाई 2019 – प्रिन्स सोसायटी के पदाधिकारियों ने आज कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानो को सम्मान देते हुए विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनाई।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि भारत ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 26 जुलाई को जीत हासिल की थी व भारत व पाकिस्तान के बीच यह युद्ध करीब 60 दिन तक चला था। भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा कर विजय हासिल की थी तभी से हर साल 26 जुलाई को पूरा देष इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है। आज भारत व पाकिस्तान के बीच हुए इस बड़े संघर्ष के 20 साल पूरे हो गये है। इसी के चलते प्रिन्स सोसयटी ने भी कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ बनाई और कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानो को याद किया।
इस दौरान प्रिन्स सोसायटी की अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेगेे।