मिलीभगत से रोजाना अरावली पर्वत माला खत्म की जा रही है

अजमेर 28 जुलाई
कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री खान मंत्री व जिलाधीश अजमेर से संपर्क पोर्टल के द्वारा शिकायत दर्ज करा कर मांग की है कि अजमेर जिले में खुलेआम रोजाना 50 से 100 टोली चुनाई पत्थर का जो अवैध रूप से खनन हो रहा है उसमें वन विभाग, खान विभाग व संबंधित थाना पुलिस की मिलीभगत से रोजाना अरावली पर्वत माला खत्म की जा रही है जिसमें अजय सर, खरेखड़ी,बोराज हाथी खेड़ा, खोड़ा बुबानी,नारेली आदि ऐसी कई पर्वत श्रंखला है जो पहले पहाड़ थी अब पहाड़ी के रूप में आ गई है आने वाले समय में वह एक मैदान का रूप ले लेगी इन पहाड़ों पर से पहले वन विभाग के निकम्मे पन के कारण पूरे पेड़ काट दिए गए खान विभाग के निक्कम्मे पन के कारण पहाड़ काट दिए गए और तीनों विभाग की मिलीभगत से खुलेआम टेक्टर ट्रॉली में भर के यह पत्थर निकाला जा रहा है बे धड़क इसके लिए मैंने पूर्व में भी खान विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी परंतु कोई कार्यवाही नही हुई ,फिर मेरे द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब को ट्वीट करके शिकायत भी दर्ज कराई गई साथ ही संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है मेरा अधिकारियों से निवेदन है कि जो भी इस में अवैध खनन प्रक्रिया में दोषी पाए जाए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए ।हम आने वाली जनरेशन को सिर्फ यही बताएंगे कि यहां पर एक पहाड़ हुआ करता था यह लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।पर्यावरण को बचाने के लिये सरकार प्रति वर्ष लाखो रुपये खर्च कर देती है।इनको बचाना बहुत जरूरी है।

error: Content is protected !!