आईसीएसआई बीकानेर चैप्टर ने प्रतिभाओं को मैडल से नवाजा

बीकानेर । भारतीय कंपनी सचिव संस्थान में रविवार को ऑनलाइन फाउंडेशन परीक्षा में बीकानेर में प्रथम स्थान प्राप्त , आकांक्षा रोहिल्ला, दूसरा स्थान प्राप्त भावना सारस्वा व तीसरा स्थान प्राप्त भूमिका वर्मा को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया । साथ ही सभी पास आउट का सम्मान किया गया।
बीकानेर चैप्टर के चेयरमैन सी.एस. अनिमेष सुथार ने बताया कि इन मेधावी स्टूडेंट्स के अभिभावकों स्वागत किया। बीकानेर से फाउंडेशन परीक्षा मे आल इंडिया मे 22वीं और 23वीं रैंक पर आकांक्षा रोहिल्ला और भावना सारस्वा के रहने पर बीकानेर गौरवान्वित हुआ है। चैप्टर की सचिव सी.एस. श्रुति व्यास ने बताया कि पास आउट स्टूडेंट्स को पंजीकरण उपरान्त 15 दिन के भीतर चैप्टर की ओर से एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन सी एस मुकुल शर्मा कोषाध्यक्ष सीएस नम्रता बाफना सीएस प्रज्ञा नौलखा आदि ने भी संबोधन दिया।

error: Content is protected !!