सूरजपुरा (शंंकर खारोल) 29जुलाई
कस्बे से खेडीशंकर महादेव के दर्शनार्थ द्वितीय पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई। शिव मंदिर मे पूजा अर्चना कर भोले नाथ के जयघोष लगाते व डीजे की धुन पर नाचते हुए पदयात्रा रवाना हुई।पदयात्रा कस्बे से रवाना होकर सूरजपुरा चौराहा, जनकपुरी, ताजपुरा, गुन्दाली, जालिया होते हुए खेडीशंकर पहुचेगी। खेडीशंकर महादेव के दर्शन करके परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।पदयात्रा मे महिलाएं व बच्चों ने बडे उत्साह से भाग लिया।इस दौरान रामैश्वर खारोल, प्रमेश्वर खारोल, सुरेश खारोल, बालमुकुंद माली,घीसालाल खारोल, दिलखुश खारोल प्रधान खारोल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार प्रतापपुरा,छापरी, जगपुरा से भी खेडीशंकर महादेव के दर्शन के लिए पदयात्रा रवाना हुई। छापरी ग्राम मे शिव भोले भण्डारे द्वारा पदयात्रियों को निशुल्क चाय नाश्ता करवाकर सेवा करने मे जुटे नजर आए।ग्रामिणो के मुताबिक सावन मे खेडीशंकर पदयात्रियों के लिए प्रतिवर्ष निशुल्क चाय नाश्ते की छापरी ग्रामीणों की ओर से की जाती है।अजमेर कोटा राजमार्ग पर सुबह पुष्कर से जल लेकर देवगाव की लौट रहे कावडियों भोले नाथ के जयकारे हर हर भम भम…का उदघोष लगाते हुए गुजरे तो वातावरण भक्तिमय हो गया। सूरजपुरा चौराहे, अजगरा चौराहे पर स्वागत किया गया।