अजमेर, 21 अगस्त। थदडी के उपलक्ष्य पर कलैंडर वर्ष 2019 में घोषित एच्छिक अवकाश अब गुरूवार 22 अगस्त को होगा। पूर्व में यह अवकाश शुक्रवार को घोषित किया गया था। इसमें सहायक शासन सचिव श्री महेन्द्र सिंह जोधा द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सिंधु सभा के महासचिव महेन्द्र तीर्थानी ने बताया कि इस मसले पर सिंधी सोशल सर्किल सचिवालय जयपुर ने शासन सचिवालय को आगाह किया था, जिसके बादे आदेश जारी किए गए.