अजमेर, 4 सितम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने बुधवार की सुबह निम्बार्क तीर्थ पहुंचकर अखिल भारतीय श्री निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री ‘श्रीजी’ महाराज को पुस्तक भेंट कर उनके जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया साथ ही यह कामना की कि सदैव की भांति उनका आशीर्वाद उन्हें मिलता रहे।
इस दौरान सांसद भागीरथ चैधरी भी उनके साथ थे।