दीपावली पर्व पर रेलवे के विशेष प्रबंध

दीपावली पर्व पर यात्रियों सफर आसान-हॉलीडे किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा दीपावली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हॉलीडे स्पेशल रेलसेवा उदयपुर-बीकानेर-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।
उदयपुर-बीकानेर-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस
गाडी संख्या 09677, उदयपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनाँक 25.12.19 तक उदयपुर से प्रत्येक बुधवार को 18.45 बजे रवाना होकर गुरूवार को 09.25 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09678, बीकानुर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 26.12.19 तक बीकानेर से प्रत्येक गुरूवार को 13.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 03.55 बजे उदयपुर पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर, मावली, चन्देरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किषनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ, राजलदेसर, श्री डॅूगरगढ, नापासर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
गाडियॉ रद्द/आंशिक रद्द रेलसेवाऐं

रेलवे प्रशासन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल के हरिद्वार-लक्षर रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टर लाकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित होगा।
उपरोक्त कार्य के कारण गाडियॉ रद्द/आंशिक रद्द/ निम्नानुसार है :-
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर-हरिद्वार प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दकरण की दिनांक 14.10.19, 17.10.19, 19.10.19 व 21.10.19 को
2. गाड़ी संख्या 19610 हरिद्वार-उदयपुर प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दकरण की दिनांक15.10.19, 18.10.19, 20.10.19 व 22.10.19 को
3. गाड़ी संख्या 19565 ओखा-देहरादून प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दकरण की दिनांक 18.10.19 को
4. गाड़ी संख्या19566 देहरादून-ओखा प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दकरण की दिनांक 20.10.19 को

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या19031, अहमदाबाद-हरिद्वार योगा एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-हरिद्वार स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी प्रारम्भिक स्टेशन से आंशिक रद्द की दिनांक
12.10.19 से 21.10.19 तक

2. गाडी संख्या 19032, हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस हरिद्वार-मेरठ सिटी स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी
प्रारम्भिक स्टेशन से आंशिक रद्द की दिनांक
13.10.19 से 22.10.19 तक

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!