यह सरकार की नहीं जांच ब्युरो के भय की जीत है׃किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महसचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश पर लोकसभा में कांग्रेस की विजय जनभावनाओं एवं सदन के बहुमत की सहमति को व्यक्त नहीं करती है। यह सरकार की नहीं जांच ब्युरो के भय की जीत है। मुखर विरोध के बाद सपा और बसपा को मतदान में भाग नहीं लेना सर्वज्ञात रहस्य है।
किरण नें कहा कि लोकसभा में कांग्रेस द्वारा विदेशी निवेश के समर्थन में दिए गए तर्क झूँठ एवं कल्पना का सम्मिश्रण मात्र थे। भारत एवं अन्य देशों का अभी तक का अनुभव रहा है कि बहुराष्ट्रीय निगम एकाधिकार बना कर के किसानों, उपभोक्ताओं और नागरिकों का शोषण करते हैं। इससे भारत में उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन बहुत कम हो जाएगा। बेकारी बड़ी मात्रा में बढ़ेगी। कृषि उत्पादों के बाजार पर कुछ बड़े निगमों का एकाधिकार हो जाएगा। कांग्रेस विदेशी दबाव में राष्ट्र हितों की बलि दे रही है। थोथे सपने दिखा कर भारत के विकास को अवरुद्ध करने का यह कांग्रेसी प्रयास हमारे संघीय ढांचे को दूर्बल करेगा।

error: Content is protected !!