सनगंवा, नयागांव, धुँवा में लंबे समय मनरेगा बंद

फ़िरोज़ खान
बारां 10 फरवरी । शाहाबाद ब्लॉक के सनगंवा, नयागांव, धुँवा गांव में लंबे समय मनरेगा कार्य बंद होने के कारण लोग बेरोजगार बैठे हुए है । शारदे बाई, सुवा बाई, पिस्ता बाई, मीना बाई ने बताया कि गांव में मनरेगा कार्य बंद पड़ा हुआ है । इस कारण लोग बेरोजगार बैठे हुए है । नयागांव निवासी भागवती बाई, मालती बाई, रामदुलारी बाई ने बताया कि मनरेगा कार्य बंद है । कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन कर चुके है । मगर उसके बाद भी काम नही दिया जा रहा है । धुँवा गांव में लंबे समय से मनरेगा कार्य बंद है । आशा बाई, दिनेशी बाई, मांगी बाई, चुन्नी बाई ने बताया कि एक वर्ष से मनरेगा बंद है । कई बार आवेदन करने के बाद भी रोजगार नही मिला । जाग्रत महिला संगठन की शकुंतला व भगवान दे तथा मोहनी बाई ने बताया कि इन गांवो में लंबे समय से ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा कार्य नही चलाया गया है । इस कारण लोग बेरोजगार बैठे हुए । उन्होंने विकास अधिकारी शाहाबाद से बातकर इन गांवो में मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग रखी है ।

error: Content is protected !!