उर्स व्यवस्थाओ की मुख्यमंत्राी ने की सराहना, जिला कलक्टर को दी बधाई

अजमेर, एक मार्च। मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने इस बार उर्स मेले के दौरान की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा को बधाई दी है। मुख्यमंत्राी ने दरगाह में श्रीमती सोनिया गांधी की चादर चढ़ाने के पश्चात व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे अजमेर दरगाह आ रहे हैं । लेकिन इस बार जो व्यवस्था देखी है वह पहले कभी नहीं हुई । इस बार की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जायरीन को भी काफी सहायता मिली है । उन्होंने इन सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को बधाई दी।
इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्राी को उर्स के दौरान की गई समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

error: Content is protected !!