अरविंद केजरीवाल की ओर से चादर पेश

दिल्ली स्टेट उर्स समिति , दिल्ली सरकार के चेयरमैन ज़ाकिर हुसैन खान के नेतृत्व में 20 लोगों का दल दिल्ली मंत्रिमंडल व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चादर के साथ आज अजमेर पहुँचा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन व सांसद संजय सिंह , विधायक दिलीप पांडेय की तरफ़ से आज ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें सालाना उर्स के मौक़े पर चादर एवंअकीदत के फूल पेश किए गए और दिल्ली व देश के अमनोंअमान व भाईचारे को बरकरार रखने की दुआ की गयी।
चादर पेश करने के मौक़े पर दिल्ली की टीम के साथ आम आदमी पार्टी के प्रचारक एवं कवि शहनाज़ हिंदुस्तानी , आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री , राष्ट्रीय परिषद सदस्य व अजमेर संभाग अध्यक्ष कीर्ति पाठक , जयपुर ज़िला अध्यक्ष जवाहर शर्मा , जयपुर सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सक्सेना , अजमेर ज़िला यूथ अध्यक्ष राजवीर सिंह भी उपस्थित थे।
सामाजिक कार्यकर्ता रियाज़ मंसूरी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!