बरसाना के विख्यात गायक रसिक राघव मिश्रा देगें फाग के गीतों की प्रस्तुती, श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान, वृंदावन द्वारा होगी फूलों की होली की प्रस्तुती
अजमेर। 5 मार्च 2020 गुरूवार। अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा विराट रंग महोत्सव एवं सामूहिक सहभोज का आयोजन 8 मार्च 2020 रविवार को लालगढिय़ा पैलेस, पुष्कर रोड़ पर सायं 5.30 बजे से किया जायेगा। आज संयोजक मंडल की बैठक लालगढिय़ा पैलेस, पुष्कर रोड़, अजमेर में आयोजित कर व्यवस्थाओं का वितरण किया गया। फाग महोत्सव में बरसाना के रसिक राघव मिश्रा, भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे साथ ही वृंदावन की श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान द्वारा फूलों की होली एवं फाग से सम्बन्धित कृष्ण लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
फाग महोत्सव में समाज बन्धुओं की सशुल्क प्रसादी व्यवस्था भी रखी गयी है।
रंग महोत्सव में श्री कालीचरणदास खण्डेलवाल, रमाकान्त बाल्दी, पुखराज पहाडिय़ा, हनुमानप्रसाद बंसल, कैलाश तापडिय़ा, ईश्वर बीजावत, लोकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश विजय, घेवरजी अमित खण्डेलवाल, भागीरथ हेड़ा, सुबोध जैन, विशिष्ठि अतिथि होंगे। इस अवसर पर अपनी योग्यता से जनहित एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में कार्यकर समाज को गौरवान्वित करने वाले समाज गौरव वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश चन्द अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र गोखरू, उद्योगपति समाज सेवी श्री मनोज शारदा, उद्योगपति एवं समाज सेवी सुनील दत्त जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत विजयवर्गीय, धर्म एवं अध्यात्म जागरण में अग्रसर ओमप्रकाश मंगल, व्यवसायी प्रदीप पाटनी, अध्यात्म जागरण में अग्रसर रेवड़मल खण्डेलवाल, उद्योगपति समाजसेवी रवि तोषनीवाल का अभिनंदन किया जायेगा।
संयोजन मण्डल में श्री रमेश तापडिय़ा, उमेश गर्ग, सतीश बंसल, हंसराज अग्रवाल, सूरजनारायण लखोटिया, शिवशंकर फतेहपुरिया, राजेन्द्र मित्तल, प्रेम विजय, के.जी. गोयल, अशोक राठी, अंकुर मित्तल, अतुल गुप्ता, दीपक चौपड़ा, कमल काबरा, नवीन मंत्री, विनय मंगल, सुकेश खंडेलवाल, अजय खुंटेटा, शरद खण्डेलवाल, अनुपम गोयल, सुनील गर्ग सहित सभी संयोजक उपस्थित थे।
उमेश गर्ग
मो. : 9829793705