खाटू को श्याम रंगीलो.. रंगीला फागण महोत्सव में झूमे भक्त

ब्यावर। शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रंगीला फागण महोत्सव के तहत भक्ति कार्यक्रम हुआ। भक्तों ने मध्य रात तक भजनों का आनंद लिया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गायक मनोज शास्त्री ने खाटू को श्याम रंगीलो.., रोज-रोज नहीं आना ये फागुण.., सुमित सारस्वत ने चोक पुराओ माटी रंगाओ.., बरसा सूं यो दिन आयो.., डॉली सक्सेना ने श्याम तुम हारे के सहारे.., मुकेश चक्रधारी ने बाबा श्याम संग खेलां होली.. व अन्य फाग भजनों की प्रस्तुति दी। फागण की मस्ती के बीच बाबा श्याम के रंग में रंगे भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे। कार्यक्रम में मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, सुनील सिंहल, शुभम शर्मा, संजय यादव, दिलीप खत्री, कामिनी शर्मा, प्रिया शर्मा, रिंकी गोयल, माधुरी अग्रवाल, अशोक गोयल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, अंकित अग्रवाल सहित कई श्याम भक्तों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!