एक पहल सेवा की ओर से ( सामाजिक संस्था) के संस्थापक श्री शैलेश गर्ग और उनकी टीम मेंबर्स ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्लम एरिया में जाकर माइक से कोरोना से बचाव की जानकारियां लोगो को दी। जिन बातों से वो अनजान थे। उन्होंने और उनकी टीम ने सेवा कार के अंदर और बाहर आकर माइक से लोगो को समझाया। हकीकत है वो बहुत गरीब है वो किसी बीमारी को नही जानते उनको तो बस उनके पेट भरने और तन पर वस्त्र चाहिए।वाकई सबको ये चाहिए भी कोई भी हो। इन लोगो की मदद करनी चाहिए जो मानवता का धर्म हैं। संस्था आज से 7 साल से वस्त्र बैंक से सेवा करती आ रही है। आपकी प्रेस के जरिये संस्था का ये संदेश सभी जगह वायरल करे। की इन लोगो के लिए जो भी मदद हो करे चाहे वस्त्र से हो।खाने से हो। बीमारी से हो। क्योंकि इनके पास कोई भी साधन नही है।ना कमाई का।ना रहने का। ना दवाई का। ना छत का। ये भी हमारी तरह ही इंसान है। आज तो पूरी दुनिया इस भयंकर महामारी की चपेट में है। संस्था हमेशा से ही सेवा कार्यो में लगी है। संस्था के सभी मेंबर्स आप सभी से निवेदन करते है कि आप सभी अपने कीमती समय मे से टाइम निकाल कर सेवा कार्य करे। इस समय पूरी दुनिया मे संकट है।और संस्था जो भी सेवा कर सकती है कर रही है चाहे वो वस्त्र से हो खाने से हो।आप सब अपना ध्यान रखते हुये मानव जाति के साथ साथ पशुओं की भी सेवा कार्य करो।इस सेवा में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग श्री ईशान मिश्रा उपाध्यक्ष अंश गर्ग मेंबर नीरू गर्ग जी मदन जी और भरत जी ।