सारथी आपके साथ समाज सेवा संथा द्वारा लॉक डाउन में शुरू करि गयी जानवरों की सेवा हेतु मुहीम आज भी जारी रही।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की आज ग्यारस के पवन अवसर पर संस्था द्वारा राम गंज, सीता राम बाजार, कैसर गंज, परबतपुरा बाईपास, अदार्श नगर एवं नगर निगम अजमेर द्वारा शहर की सड़कों से पकड़ कर काजी हाउस लायी गयी गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया। संस्था द्वारा आज लगभग 300 गौ माता, नंदी एवं बछड़ों को भोजन करवाया गया। मुहीम में पुरे वर्ष माह की दोनों ग्यारस पर अजमेर के होली धड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीकिशन जी अग्रवाल द्वारा सहयोग किया जाता है।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की गौ माता के भोजन के अलावा आज संस्था द्वारा कई स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़ियों के लिए मक्का, बाजरा एवं जवार डाला गया एवं श्वानो के लिए टोस्ट की व्यवस्था करि गयी। ये सेवा पुरे लॉक डाउन ऐसे ही जारी रहेगी।
मनीष गोयल 9928086468
जय गोयल 9829927573