ज्योतिबा फूले जी की जयंति मनायेगे। महात्मा ज्योतिबा फूले जी जो अपना पूरा जीवन मानव जाति की सेवा करते रहे और अंत में प्लेग जैसी महामारी से लड़ते हुए लोगो की सेवा करते करते अपने प्राण त्याग दिये । हम इन्हीं के वंषज है और यह समय इनके जीवन का अनुसरण करनें का व श्रृद्धांजली देने का है।
यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया ने बताया कि हम सभी सर्वप्रथम अपने देष के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के संदेष ‘‘सोषल डिस्टेंसिंग बढ़ाओ और इमोष्नल डिस्टेंसिंग घटाओं’’ इसी का पालन करते हुए हम सभी दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंति पर शाम 8ः00 बजे अपने अपने द्वार पर परिवार सहित दीपक या मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजली देकर महात्मा फूले जी व माता सावित्री बाई फुले के विचारो का प्रचार प्रसार करेगे। साथ ही सभी मिडिया कर्मियो जिन्होने समय समय से हो रही महामारी से सभी को अवगत कराया इसके लिए उनका भी कल धन्यवाद प्रेषित किया जायेगा।
उन्होने आगे कहा कि हमारे राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अषोक गहलोत जी द्वारा संदेष दिया जा रहा है कि किसी भेेदभाव व छुआछुत के सभी की मदद करे साथ ही संकल्प करे कि हम सभी अपनी श्रृद्धानुसार समस्त प्राणी जगत की सेवा करेगे चाहे पशु पक्षी ही क्यो ना हो साथ ही हमारे आस पास के घरो में कोई भूख ना रहे इसका ख्याल रखे। साथ ही गली मोहल्ले में आने वाले कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले हमारे योद्धाओं का अभिवादन व स्वागत करे ताकि उनका हौसाला अफजाई हो और महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा दिया गया भेदभाव व छुआछुत मिटाने का और सबको समान समझने का संदेष प्रसारित हो। इसी के चलते महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया द्वारा व समाज बन्धुओं द्वारा यह निवेदन किया गया है कि सभी अपने अपने घरो में महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंति मनाये तथा इस जयंति पर मुख्यमंत्री सहाता कोष में ज्यादा से ज्यादा अनुदान दे ताकि आर्थिक तंगी से परेषान लोगो की मदद हो सके क्योंकि समाज के लिए यही अवसर है बड़े दान व पुण्य अर्जित करने का और सही मायने में हम सब एक जुट होकर लोगो की सेवा करे तो ज्योतिबा फूले को सही श्रृद्धाजंली प्राप्त होगी।
इस दौरान छगन भुजबल राष्ट्रीय जागृति मंच संरक्षक महाराष्ट्र राज्य सरकार के पी.डब्लू डी मंत्री, मोतीबाबा फूले अध्यक्ष राष्ट्रीय जागृति मंच, प्रभूलाल सैनी भूतपूर्व कृषि मंत्री राज्य सरकार, छुटटनलाल सैनी अध्यक्ष माली महासभा, पूनमचंद मारोठिया अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, महेष चैहान राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय जागृति मंच राज. माली महासभा, श्रीमती सुनीता चैहान अध्यक्ष सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, महापौर धमेन्द्र गहलोत, हनुमान प्रसाद कच्छावा, सुभाष गहलोत, राजेष भाी, घीसूलाल गढ़वाल, चेतन सैनी, शारदा मालाकार, नेमीचंद बबेरवाल, दिलीप गढ़वाल व प्रदीप कच्छावा आदि ने महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंति अपने अपने घरो में मनाने का निवेदन किया।
(पूनमचन्द मारोठिया) अध्यक्ष
महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर
मो. 9414202231