लाँकडाउन में महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले की जयंती सादगी पूर्ण बनाई

पशुओं को खिलाया चारा पंछियों को दाना पानी
कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

अजमेर । महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 193 वी जयंती के अवसर पर लाँक डाउन के कारण सादगी पूर्वक मनायी।
राष्ट्रीय जागृति महात्मा ज्योतिबा फुले मंच के प्रदेश महामंत्री महेश चौहान एवं जिला अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया ने अजमेर क्लब सर्किल स्थिति महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर माली समाज ने कांजी हाउस में गायों को चारा गुड़, फव्वारे चौराहा एवं सर्किट हाउस पर पंछियों को दाना पानी खिलाया। राष्ट्रीय जागृति महात्मा ज्योतिबा फूले मंच के प्रदेश महामंत्री महेश चौहान ने बताया की जयंती के अवसर पर समस्त माली समाज ने अपने घर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं शाम को छत पर दीपदान कर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से भारत को निजात दिलाने की प्रार्थना की।
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राष्ट्रीय जागृति महात्मा ज्योतिबा फुले मंच के पदाधिकारियों ने करुणा वारियर्स चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को फूल देकर सम्मानित किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर माली समाज के नगर निगम अजमेर के मेयर धर्मेंद्र गहलोत हनुमान प्रसाद कच्छावा तिलोक इंदौरा सुभाष गहलोत सुनीता चौहान घीसू गढवाल राजेश भाटी शारदा मालाकार चेतन सैनी नेमीचंद बबेरवाल दिलीप गढ़वाल चंद्रेश सांखला उर्मिला गढ़वाल संतोष मौर्य आशा तुनवाल भोम जी नारायण महाबार जितेंद्र मारोठिया हनीश मारोठिया प्रवीण कच्छावा नरेंद्र तुनवाल देशराज मौर्य रमेश कच्छावा गणेश चौहान रामबाबू आनंद प्रकाश मामा धर्मेन्द्र टाक आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपने घर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि का श्रद्धा सुमन अर्पित किए !
महात्मा ज्योतिबा फुले 193 वीं जयंती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन अजमेर सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल सौरभ यादव राजकुमार गर्ग रामबाबू वशिष्ठ ने अजमेर क्लब स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महेश चौहान
9414202231

error: Content is protected !!