आज़ाद सिंह राठौड़ ने एक लाख रुपय का सहयोग कोविड-19 आपदा राहत कोष में किया

कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ ने आज बाड़मेर के ज़िला कलेक्टर श्री विश्राम मीणा से मुलाक़ात कर निजी सामर्थ्य से एक लाख रुपय का सहयोग कोविड-19 आपदा राहत कोष में किया। आज़ाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट का हर कार्यकर्ता को यह संदेश है कि इस महामारी के चलते प्रदेश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के हर व्यक्ति को कोरोना बीमारी से बचाने के हर सम्भव प्रयास करता रहे। आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा कि आज युवाओं को आगे आने की जरूरत है। अपने घर पर ही रह कर प्रदेशवसियों की जितनी मदद वह कर सकते है या अपने माध्यम से करवा सकते है तो स्वयं आगे बढ़ कर ऐसे प्रयास करे। साथ साथ ही उन्होंने होम क्वॉरंटीन की बात दोहराते हुए, सभी अपने स्थान पर रहने व बाहर नहीं आने की बात हिदायत भी दी।

error: Content is protected !!