होटल कर्मचारी हुआ बेरोजगार पर गांव में बांटे निःशुल्क मास्क

मोहन सिंह ने घर घर बांटे मास्क, फैला रहे है जागरूकता

कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर हौसला हो तो वह हर काम कर सकता है कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है। इसी बीच सभी होटल को पूर्णतया बंद कर दिया गया है। समेल, कोट किराना निवासी मोहन सिंह रावत जयपुर की एक होटल में काम करता था । जिसमें विदेशों का आना जाना रहता था परंतु कोरोना वायरस के चलते होटल बंद हो जाने से बेरोजगारी के चलते गांव की ओर पलायन करना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं है कि वह अपने घर का खर्चा ढंग से चला पाए परंतु कुछ दिनों से बेरोजगारी के चलते खेती-बाड़ी के कार्य में संलग्न है । लॉक डाउन के बीच अपने परिवार व गांव वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं । इसी बीच मोहन सिंह ने बेरोजगारी और नौकरी छूटने के इस टेंशन के बीच पूरे गांव में मास्क बांटकर अनुपम उदाहरण पेश किया है। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह ने अपने गांव समेल के साथ-साथ आसपास की ढाणियों में लोगों को निशुल्क मास्क बांटकर कोराना के बचने का संदेश दे रहे है। वही लगातार जागरूकता संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मोहन सिंह के द्वारा किए गए कार्य की सराहना हो रही है । मोहन सिंह अपने बुजुर्ग माता-पिता फतेह सिंह व मानी देवी के साथ गांव में रह रहे हैं। स्थानीय कोट किराना सरपंच दिलीप सिंह पुष्पा देवी, मण्डावर सरपंच प्यारी रावत , जसवंत सिंह इतिहास लेखक गोविंद सिंह, एडवोकेट घनश्याम सिंह, पूर्व प्राचार्य दुर्गा सिंह चौहान, परमेश्वर सिंह सिरमा, गिरधारी सिंह नेवी उनकी बुरी बुरी प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!