गढ़ी मलहरा [छतरपुर ] 11 अप्रेल 2020 विश्व के साथ -साथ भारत देश में जो महामारी कोरोना वायरस बीमारी से देश की हालत भयाभय हो रही है। मध्य प्रदेश के तीन जिला सहित अनेक ऐसे स्थानों पर महामारी ने अपनी दस्तक दे दी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग , पुलिस और प्रशासन के साथ -साथ नगर प्रशासन समाजसेविओ मिडिया बंधुओ ने इस बीमारी को हराने के लिए जीवन समर्पित कर देस सेवा का जो कठिन संकल्प लिया और चुनौती पूर्ण कार्य करने का साहस धैर्य और आत्मबल के साथ सेवाएं दी जा रही है। ऐसे समाज और देश के समर्पित इस कोरोना वायरस को भागने और पीड़ित और संदिग्ध मरीजो की सेवा करने बालो को आज बुंदेलखंड के समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने उनको सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया उनकी कार्यों की सराहना ही उनके ऊपर गुलाब के पुष्प की बर्षा की गई उनको पुष्प और श्रीफल देकर सम्मानित भी क्या जा रहा है। इस अवसर पर मिडिया के साथी भी उपस्थित रहें।
गढ़ी मलहरा थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने थाना में सैनेटाइजर, कूलर को लगाकर सम्पूर्ण थाना को छुआछूत की बीमारी महामारी से मुक्ति दिलाने बहुत हु सराहनीय कार्य किया। जिसकी सभी ने सराहना की। संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा की वह छतरपुर और टीकमगढ़ जिला में कोरोना वायरस के बारे में जन जागरण अभियान जारी किये है।
गढ़ी मलहरा में डॉक्टर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान आज भारतीय जनता पार्टी मंडल लुगासी द्वारा कोरोना अभियान में लगे सभी कर्मचारी अधिकारी पुलिस चौकी लुगासी प्रभारी अमित मिश्रा जिगर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना गढ़ी मलहरा मैं एसडीओपी नौगांव श्री एस एन बघेल थाना प्रभारी अतुल दीक्षित महाराजपुर तहसीलदार आनंद जैन गढ़ी मलहरा सीएमओ श्री जगदीश मिश्रा एवं समस्त नगर पंचायत कर्मचारी लुगासी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजपूत जी एवं मिश्रा जी का सभी के द्वारा सम्मान किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष महेंद्र अहिरवार पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानू राजा समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मोयोगी जी आनंद चौरसिया जी अमर चौरसिया पत्रकार संदीप द्विवेदी लखन यादव देवेंद्र विश्वकर्मा कुमार चौरसिया देवेंद्र राठौर एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे .