विधायक सुरेश टाक की सेवा निरन्तर जारी

*किशनगढ नगर परिषद और ग्राम पंचायतों में हो रहा है रसद सामग्री का वितरण*
*किशनगढ।* स्थानीय विधायक सुरेश टाक ने संकट की घड़ी में ग्रामीण इलाकों के साथ ही नगर परिषद द्वारा आवश्यकता जाहिर करने पर शनिवार को रसद सामग्री के 45 किट किशनगढ़ शहरी क्षेत्र के जरूरतमंदों हेतु परिषद को प्रदान किये ।
ज्ञातव्य है नगर परिषद को आवश्यकतानुसार विधायक रोजाना रसद सामग्री के किट उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही विधायक टाक द्वारा किशनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत त्योद, सुरसुरा, हरमाडा, बुहारू, तिलोनिया, नलू, पाटन, बांदरसिंदरी, डीडवाड़ा में इस सेवा के तहत आज किट वितरित किए। सर्वप्रथम विधवा महिलाएं जिनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, विकलांग व्यक्ति, गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, दिहाड़ी मजदूर, गरीब व्यक्ति, खाद्य सुरक्षा योजना में सम्मिलित ऐसे व्यक्ति जिन्हें गेहूं मिल गया है किंतु अन्य रसद सामग्री नहीं मिल पाई है उन्हें एवं जरूरत मंदो को भोजन रसद सामग्री के करीब 550 किट वितरित किये। विकास अधिकारियों द्वारा विधायक को दी गई सूची के अनुसार सभी जरूरतमंद लोगों को रसद सामग्री के किट वितरण करते हुए श्री टाक ने इन पंचायतों में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। विधायक द्वारा ग्रामीण जन से अपने घरों में रहने एवं एक दूसरे की मदद करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया । इस दौरान पंचायत समिति सिलोरा के विकास अधिकारी रामअवतार यादव, थानाधिकारी बांदरसिंदरी प्रीति रत्नू संबंधित पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, त्योद सरपंच करतार जाट, सुरपुरा सरपंच चाँदरी, हरमाड़ा सरपंच ऐजान, बुहारू सरपंच रामनारायण जाट, तिलोनिया सरपंच नंदलाल भादू, नलू सरपंच नैन कवर, पाटन सरपंच मनजीत कवर, बांदरसिंदरी सरपंच भारती देवी, डीडवाडा सरपंच दिल्लु कंवर सहित अन्य सरपंच प्रतिनिधि एवं नेमीचंद जोशी, शशि प्रकाश शर्मा, अशोक सेठी,छविराज सिंह, संतोष वैष्णव अन्य ग्रामीण व गणमान्य नागरिक विधायक के साथ रहे।
बरहाल विधायक सुरेश टाक द्वारा किशनगढ शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को संकट की इस घडी में निरन्तर सूखी रसद सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
*’कुछ अलग’*
*समाचार डेस्क*

error: Content is protected !!