आये थे काटने सफर के कुछ दिन…….

*खबर थी किसे यूं शहर के मसीहा बन जायेंगे इक दिन….!!!!*
*किशनगढ।* *आज जिक्र छेडा है मेरी कलम ने किशनगढ में तैनात एस.डी.ओ.,डिप्टी एवं अन्य प्रशासनिक कार्मिकों की नेक नियति का..जो यहां अपने सफर के कुछ दिन काटने आये थे।संकट की इस घडी को शहर वासियों के साथ साझा करते उक्त सभी नेक दिल इन्सान अनवरत आने वाली यादों के हकदार हो गये।जी हां ! इस में शामिल हैं किशनगढ उपखण्ड अधिकारी (प्रशिक्षु आई.ए.एस.)देवेन्द्र कुमार,पुलिस उप अधीक्षक गीता चौधरी,आयुक्त विकास कुमावत,लेखा अधिकारी महेन्द्र जैन,सहायक अभियंता संदीप कुमार,त्रिलोचन कुमावत,कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार,नवीन खत्री व घासी लाल गुर्जर,पटवारी महिपाल सिंह,वरिष्ठ लिपिक प्रकाश चंद मेहता,कनिष्ठ लिपिक भागचंद डागा,रामप्रसाद चौधरी,शांति लाल कुमावत,विजय कुमार माली,संदीप कविया,फायरमैन गौरव वशिष्ठ एवं विजेन्द्र सिंह ने अपने एक माह का वेतन नगर परिषद को बतौर सहायता राशि के प्रदान कर एक ऐसी मिसाल दी है,जिसे हम सभी शहरवासी जीवन भर याद रखेंगे।किसे पता था कि अजनबी शहर में अपनी नौकरी करने आये यह लोग दुख दर्द की इस घडी में अपनों से भी अधिक अपने हो जायेंगे।*
*कोरोना संकट की इस घडी में अपने एक माह का वेतन देने के साथ ही उक्त सभी कर्मवीर शहरवासियों को अपनी निरन्तर सेवायें देने में भी लगे हैं।अपने जीवन को संकट में डालकर तन मन धन से सहयोग करने वाले यह कर्मवीर मानवता की जिन्दा मिसाल साबित हो रहे है,जिन्हे मैं सभी शहरवासियों की ओर से हृदय से नमन करता हूं। बरहाल दुआओं का कोई रंग नहीं होता लेकिन जब यह रंग लाती हैं तो जिन्दगी रंगों से भर जाती है,उसी तरह ईश्वर इन सब की जिन्दगी को भी बेहतरीन रंगों से भर दे..बस यही दुआ है मेरी..!!*
सर्वेश्वर शर्मा
*संपादक*
‘कुछ अलग’
*अध्यक्ष*
मार्बल सिटी प्रेस क्लब,किशनगढ
*मो.9352489097*

error: Content is protected !!