100 जरूरत मंद को उपलब्ध कराई सुखी रसद सामग्री
अजमेर । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण में लॉक डाउन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कोई भी भूखा ना सोए के आह्वान पर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्रों में दस हजार से अधिक फूड पैकेट, सुखी खाद्य सामग्री एवं मास्क का वितरण किया गया !
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि अजमेर के चार ब्लॉकों को 8 जोन में बांटकर जरूरत मंद को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष ,अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं पार्षद गण अपने क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर निर्धन एवं असहाय जरूरतमंदों की राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने बताया कि आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश सत्यावना एवं श्याम प्रजापति के नेतृत्व में जादूगर लक्ष्मण चौक अलवर गेट क्षेत्र में 1000 जरूरतमंदों को फूड पैकेट का वितरण ,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल के नेतृत्व में कल्याणीपुरा गुलाब बाड़ी गहलोतों की डूंगरी अंबेडकरनगर में एक हजार पैकेट का वितरण, मदन धानका के नेतृत्व में नेहरू नगर क्षेत्र में 500 पैकेट का वितरण, महासचिव शिव कुमार बंसल पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल राजकुमार गर्ग शैलेश गुप्ता के नेतृत्व में नौसर घाटी क्रिश्चियन गंज राजीव कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में 500 जरूरतमंदों को फूड पैकेट का वितरण, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी एवं प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के नेतृत्व में लंगर खाना हिंदू मोची मोहल्ला दरगाह बाजार आदि क्षेत्रों में एक हजार फूड पैकेट का वितरण,शहर महासचिव आरिफ हुसैन राकेश गोड़ीवाल हेमंत जसोरिया के नेतृत्व में देहली गेट लोंगिया मोहल्ला मैं 500 जरूरतमंदों को फूड पैकेट का वितरण, पूर्व पार्षद नवाब मुख्तार अहमद हुमायूं खान द्वारा अदंरकोट क्षेत्र में एक हजार जरूरतमंदों को फूड पैकेट, उपाध्यक्ष प्रताप यादव पुर्व पार्षद तारादेवी यादव के नेतृत्व में नागफनी बाबूगढ़ क्षेत्र में 500 जरूरत मंद को भोजन वितरण ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तुलस्यानी रश्मि हिंगोरानी द्वारा के नेतृत्व में अजय नगर क्षेत्र में 1000जरूरत मंद को ,महासचिव महेश चौहान अंकुर त्यागी महादेव बढ़ाना के नेतृत्व में आदर्श नगर क्षेत्र में 500 फूड पैकेट वितरण, राजकुमार पांडेय सुनील ढिलवारी नितिन जैन के नेतृत्व में 500 लोगों को कैसरगंज क्षेत्र में फूड पैकेट,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सब्बा खान सचिव हमीद चीता एवं सलीम सीके के नेतृत्व में रातीडांग चौरसिया वास ईदगाह क्षेत्र में जरूरतमंदों को 500 फूड पैकेट एवं अन्य क्षेत्रों में जरूरत मंद का फूड पैकेट का नियमित वितरण किया जा रहा है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जैन एंड कंपनी के विमल जैन ने उच्च तकनीक से निर्मित 1300 मार्क्स जिला रसद अधिकारी अजमेर को सुपुर्द किए और 2000मार्क्स कोरोना वारियर्स पुलिस, सफाईकर्मी एवं जरूरत मंदो को वितरित किए !
अजमेर शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारी सदस्य श्रीमती गीता गुर्जर ने 100 जरूरतमंद को पुरानी मण्डी क्षेत्र में सुखी रसद सामग्री वितरित की!