सेन समाज ने की मुख्यमंत्री से मांग

प्रतिष्ठा में
आदरणीय अशोक गहलोत जी
मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जी राजस्थान सरकार
विषय : राजस्थान के हेयर सैलुन वाले सेन समाज के लोगों को भी आर्थिक मदद के संबंध में निवेदन
महोदय
कोरोना वायरस के संकट के चलते,आपने कुछ वर्गो के लिये आर्थिक राहत (पैकेज) की घोषणा की।उसी में केश शिल्पी व सेलून वालों को भी शामिल करें |
राजस्थान के हेयर सैलुन भाईयो के आर्थिक दुख दर्द को देखते हुये शासन की जनकल्याण कारी योजना में शामिल किया था,कि
हेयर सैलुन आर्थिक संकट से उबर सके।
आज देश व प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी के चलते प्रदेश के सम्मानीय हेयर सैलुन बंधुओं के ऊपर सबसे बडा आर्थिक संकट आन पडा कि वे अपने परिवार का लालन पोषण कैसे करें।आज भी प्रदेश में कुछ हमारे हेयर सैलुन भाईयो की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं की वे अपने परिवार के लिये हफ्ते भर का रोजमर्रा का समान घर में इकट्ठा रख सकें उन्हे रोज ही अपने परिवार के पालन पोषण के लिये अपने ग्राम से निकलकर
हेयर सैलुन के कार्य के लिये शहर आना पडता है,इसी तरह की कुछ स्थिति शहरी क्षैत्र की भी होती है।
ओर कोरोना वायरस के चलते परिवार की जीविका चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
अतः मा.मुख्यमंत्री जी
व उपमुख्यमंत्री आप से निवेदन है,कि आप केश शिल्पी बंधुओं के परिवार के इस दर्द को पहले से भलिभांति बहुत ही करीबी जानते है ओर चाहते है,कि आप हेयर सैलुन बंधुओं को आर्थिक रूप से मदद कर उनके खाते में भी 5,000 की राशि डालने का निवेदन करते है।हमारे समस्त हेयर सैलुन भाईयों के नाम,पता,मो.न.व खाता न.समस्त नगरनिगम,नगरपालिका,नगरपंचायत,व जनपद पंचायतों में दर्ज है।
मदद की अपेक्षा के साथ

मनीष सेन
जिला अध्यक्ष सेन चेतना मंच अजमेर पूर्व जिला प्रभारी राष्ट्रीय नाई महासभा अजमेर प्रवक्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी दश्रिण ब्लॉक ब अजमेर
मोबाइल (9828707295)
(6376092009)
मेल [email protected]

error: Content is protected !!